महिला व युवा वोटरों से बढ़ा वोटिंग का प्रतिशत
सीतामढ़ी : विधानसभा चुनाव में वोट का प्रतिशत बढ़ा है. गत लोकसभा व विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस विस चुनाव में वोट का प्रतिशत बढ़ने से जिला प्रशासन को भी खुशी है. प्रशासन को राहत इस बात से है कि वोट के प्रति वोटरों को जागरूक करने के लिए चलाये गये अभियान का अपेक्षित लाभ […]
सीतामढ़ी : विधानसभा चुनाव में वोट का प्रतिशत बढ़ा है. गत लोकसभा व विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस विस चुनाव में वोट का प्रतिशत बढ़ने से जिला प्रशासन को भी खुशी है. प्रशासन को राहत इस बात से है कि वोट के प्रति वोटरों को जागरूक करने के लिए चलाये गये अभियान का अपेक्षित लाभ मिला है.
वर्ष 2010 के विस चुनाव में 50.25 फीसदी मतदान हुआ था. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वोट का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन द्वारा पूरी ताकत झोंक दी गयी थी. इसी का प्रतिफल रहा है कि मतदान का प्रतिशत बढ़ कर 57.24 फीसदी हो गया. इस चुनाव में लोस चुनाव के मतदान का रिकार्ड तोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा तरह-तरह के कार्यक्रम व अभियान चलाये गये. इसका लाभ मिला और वोटिंग का प्रतिशत बढ़ कर करीब 60 फीसदी हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










