भाजपा को उखाड़ फेंकने का अंतिम मौका : लालू

Updated:
विज्ञापन

भाजपा को उखाड़ फेंकने का अंतिम मौका : लालूफोटो नंबर-7 सभा को संबोधित करते लालू प्रसाद रून्नीसैदपुर : महाभारत का बिगुल बज चुका है. आज बिहार कुरुक्षेत्र बना हुआ है. लड़ाई दिल्ली की सरकार को उखाड़ फेंकने की है. भाजपा कहती है कि जंगलराज पार्ट-2 आ गया है और वे कहते हैं कि यह मंडल […]

विज्ञापन

भाजपा को उखाड़ फेंकने का अंतिम मौका : लालूफोटो नंबर-7 सभा को संबोधित करते लालू प्रसाद रून्नीसैदपुर : महाभारत का बिगुल बज चुका है. आज बिहार कुरुक्षेत्र बना हुआ है. लड़ाई दिल्ली की सरकार को उखाड़ फेंकने की है. भाजपा कहती है कि जंगलराज पार्ट-2 आ गया है और वे कहते हैं कि यह मंडल राज पार्ट-2 है. उक्त बातें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कही. वे शुक्रवार को रामदौन उच्च विद्यालय, मोरसंड के परिसर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. श्री प्रसाद ने वोटरों को अफवाह से बचने की सलाह दी और कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने का यह अंतिम मौका है. — समाप्त नहीं होने देंगे आरक्षण पूर्व सीएम श्री प्रसाद ने कहा, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आरक्षण समाप्त करने की बात कहते हैं. आरक्षण को समाप्त करने का नाम मिला तो ईंट से ईंट बजा देंगे. अमित शाह ने सीवान की सभा में कहा कि महा गंठबंधन की सरकार बनी तो पाकिस्तान में पटाखें छुटेंगे. यह कह कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है. श्री प्रसाद ने राजद प्रत्याशी मंगीता देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. सभा की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष संजीत कुमार छोटू ने की. सभा में विधान पार्षद दिलीप राय, पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय, जिला राजद अध्यक्ष शफीक खां, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनी गुप्ता, प्रत्याशी मंगीता देवी, भारत भूषण गुड्डू, अरुण कुमार सिंह, गणेश गुप्ता, मणिभूषण कुमार, राम स्वार्थ यादव, प्रह्लाद महतो, मुखिया जितेंद्र पटेल व महादेव दास समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन