नीतीश कुमार विकास के दुश्मन : राजनाथ

Updated:
विज्ञापन

नीतीश कुमार विकास के दुश्मन : राजनाथफोटो नंबर-4 सभा को संबोधित करते गृहमंत्री राजनाथ सिंह मेजरगंज : गृहमंत्री व भाजपा के वरीय नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार विकास के दुश्मन हैं. इस बार नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकना है. श्री सिंह शुक्रवार को स्थानीय पावर सब स्टेशन परिसर में भाजपा प्रत्याशी दिनकर […]

विज्ञापन

नीतीश कुमार विकास के दुश्मन : राजनाथफोटो नंबर-4 सभा को संबोधित करते गृहमंत्री राजनाथ सिंह मेजरगंज : गृहमंत्री व भाजपा के वरीय नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार विकास के दुश्मन हैं. इस बार नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकना है. श्री सिंह शुक्रवार को स्थानीय पावर सब स्टेशन परिसर में भाजपा प्रत्याशी दिनकर राम के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. कहा, जो सरकार ग्रामीण तबके की भला न सोचे, उसे सरकार बनाने का हक नहीं है. एनडीए की सरकार बनने पर बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के निदान को प्राथमिकता दिया जायेगा. भाजपा के वरीय नेता व पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि इस बार बड़े भाई-छोटे भाई व भाभी के राज का जाना तय है. जनता ने जंगलराज-2 को नहीं आने देने का मन बना लिया है. श्री सिंह व श्री यादव ने लोगों से प्रत्याशी दिनकर राम को वोट देने की अपील की. मंच संचालन कर्नाटक के पार्टी महामंत्री राहुल झा ने किया. सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, लोजपा की ललिता देवी व माधवेंद्र सिंह कुशवाहा ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन