भाजपा के चार पदाधिकारी बरखास्त

Updated:
विज्ञापन

भाजपा के चार पदाधिकारी बरखास्तशिवहर. भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र किशोर मिश्र के निर्देश के आलोक में दल विरोधी गतिविधि को लेकर जिला महामंत्री रामकृपाल शर्मा ने चार पदाधिकारियों को बरखास्त कर दिया है. इसमें पुरनहिया मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, पिपराही मंडल अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, ग्रामीण मंडल कार्यकारी अध्यक्ष शिवहर पवन कुमार साह, शिवहर […]

विज्ञापन

भाजपा के चार पदाधिकारी बरखास्तशिवहर. भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र किशोर मिश्र के निर्देश के आलोक में दल विरोधी गतिविधि को लेकर जिला महामंत्री रामकृपाल शर्मा ने चार पदाधिकारियों को बरखास्त कर दिया है. इसमें पुरनहिया मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, पिपराही मंडल अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, ग्रामीण मंडल कार्यकारी अध्यक्ष शिवहर पवन कुमार साह, शिवहर ग्रामीण मंडल महामंत्री रामनिवास कुमार आदि शामिल हैं. इन्हें तत्काल प्रभाव से छह सालों के लिए निलंबित किया गया है.22 शिवहर विधानसभा का चुनाव प्रचार थमाशिवहर. 22 शिवहर विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार शुक्रवार को थम गया. महागठबंधन जदयू प्रत्याशी मो. सरफुद्दीन ने हरनाही गांव में अंतिम पड़ाव के साथ चुनाव प्रचार समाप्त किया. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी ठाकुर रत्नाकर राणा ने अदौरी से चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी. शुक्रवार को बहुआरा गांव में जनसंपर्क के साथ उनका चुनाव प्रचार समाप्त हो गया. सपा प्रत्याशी अजीत कुमार झा ने शुक्रवार को फुलकाहां से चुनाव प्रचार शुरू किया था. उसके बाद कररिया कटसरी होकर पिपराही पुरनहिया होते अदौरी पहुंचे. वहीं जनसंपर्क के साथ उनका चुनाव प्रचार समाप्त हो गया. बसपा प्रत्याशी मो. इमामुद्दीन ने बखार चंडिहा से भ्रमण की शुरुआत की थी. उनका अंतिम पड़ाव शुक्रवार को शंकरपुर बिन्धी रहा. एनडीए हम प्रत्याशी लवली आनंद ने सोनउल सुल्तान में अपना प्रचार अभियान समाप्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन