नसीर के समर्थन में आज रामविलास परसौनी में
नसीर के समर्थन में आज रामविलास परसौनी में फोटो नंबर-15, समर्थकों के साथ लोजपा प्रत्याशी.बेलसंड. बेलसंड विस क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी मो नसीर अहमद उर्फ लाल जी ने बुधवार को परसौनी प्रखंड के परशुरामपुर, कोरियाही, धमौरा, खरबनी व सुंदरगामा समेत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर मतदाताओं को तरियानी में आयोजित 29 अक्तूबर को तरियानी में […]
नसीर के समर्थन में आज रामविलास परसौनी में फोटो नंबर-15, समर्थकों के साथ लोजपा प्रत्याशी.बेलसंड. बेलसंड विस क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी मो नसीर अहमद उर्फ लाल जी ने बुधवार को परसौनी प्रखंड के परशुरामपुर, कोरियाही, धमौरा, खरबनी व सुंदरगामा समेत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर मतदाताओं को तरियानी में आयोजित 29 अक्तूबर को तरियानी में आयोजित सांसद चिराग पासवान की सभा में शामिल होने की अपील की. इस दौरान मो नसीर ने मतदाताओं से कहा कि सभी वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है. विस क्षेत्र में एनडीए को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. खासतौर पर पीएम नरेंद्र मोदी के आने के बाद एनडीए गंठबंधन की लहर जिला के सभी कोना में दौर गयी है. मो नसीर ने सुरगाही, मोतनाजे, महदेवा, कोलसो, जगदीशपुर, कोठिया, कोठा, बेलहिया, सरवरपुर, फतहपुर, सुमौहती, खाजेपुर, पोझिया, रूपवारा व माधोपुर छत्ता गांव का भी भ्रमण किया. साथ में जिलाध्यक्ष मोहन झा, मो बच्चु शेष, मो वकील, सुरेश प्रसाद सिंह, वीरेंद्र पासवान, मुखिया गोरे खां, योगेंद्र साह, प्रतिभा देवी, रामकिशोर यादव, जितेंद्र कुशवाहा व मो रहमत समेत अन्य मौजूद थे. यह जानकारी मो नसीर के मीडिया प्रभारी रामनारायण राम ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










