अवैध शराब फैक्टरी का खुलासा
अवैध शराब फैक्टरी का खुलासा रून्नीसैदपुर. एसपी हरि प्रसाद एस द्वारा गठित स्पेशल क्यूआरटी टीम ने बुधवार को ओलीपुर गांव में छापेमारी कर अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान संचालक देव सहनी एवं नागेश्वर साह को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर ठिकाने से 40 लीटर तैयार विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब, […]
अवैध शराब फैक्टरी का खुलासा रून्नीसैदपुर. एसपी हरि प्रसाद एस द्वारा गठित स्पेशल क्यूआरटी टीम ने बुधवार को ओलीपुर गांव में छापेमारी कर अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान संचालक देव सहनी एवं नागेश्वर साह को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर ठिकाने से 40 लीटर तैयार विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब, 20 लीटर स्पिरिट, शराब बनाने में प्रयुक्त केमिकल, खाली बोतल, ढक्कन एवं रैपर बरामद किया गया है. पुलिस ने कारोबारी का बजाज डिसकवर बाइक(बीआर 06एडी 4286) भी जब्त किया है. छापेमारी का नेतृत्व क्यूआरटी के अनि विशाल आनंद कर रहे थे. टीम में क्यूआरटी के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










