बिजली व जेनरेटर की रौशनी से जगमगाते रहेंगे मतदान केंद्र

Updated:
विज्ञापन

बिजली व जेनरेटर की रौशनी से जगमगाते रहेंगे मतदान केंद्र शिवहर. चुनाव काे ले प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गया है. 22 शिवहर विधानसभा में कुल 2 लाख 73 हजार 711 मतदाता है, जिसमें 1 लाख 46 हजार 190 पुरुष व 1 लाख 27 हजार 510 महिला मतदाता हैं. जो अगामी एक नवंबर को […]

विज्ञापन

बिजली व जेनरेटर की रौशनी से जगमगाते रहेंगे मतदान केंद्र शिवहर. चुनाव काे ले प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गया है. 22 शिवहर विधानसभा में कुल 2 लाख 73 हजार 711 मतदाता है, जिसमें 1 लाख 46 हजार 190 पुरुष व 1 लाख 27 हजार 510 महिला मतदाता हैं. जो अगामी एक नवंबर को सुबह सात बजे से तीन बजे तक मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनकी सुविधा के लिए 22 शिवहर विधानसभा में कूल 262 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 12 सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं. जहां 1600 से अधिक मतदाता हैं वही सहायक मतदान केंद्र बनाये गये हैं. निर्वाचन प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी राज कुमार सिन्हा ने बताया कि मतदान केंद्रों पर जरूरी सारी सुविधयें मुहैया करायी गयी है.203 मतदान केंद्रों पर बिजली की रौशनी जगमगायेगी. वहीं जहां बिजली नहीं है ,वहां जेनरेटर की व्यवस्था की गयी है. सभी केंद्रों पर शौचालय व पेयजल की व्यवस्था की गयी है. बताते चलें कि जिले में कुल 6 मॉडल मतदान केंद्र बनाये गये हैं. 1600 से कम मतदाता वाले मतदान केंद्रों पर एक पीठासीन पदाधिकारी व 4 मतदान कर्मी उपलब्ध होंगे. गश्ती दल व मत पेटी का संग्रह दल को इवीएम मशीन गांधी नगर भवन शिवहर से उपलब्ध कराया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजकुमार ने विगत दिनों प्रेस वार्ता में साफ कर दिया था कि लाल, हरा, उजला या पीला कार्ड पर कोई मतदान नहीं करेगा. मतदान के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार प्रामाणिक फोटो मतदाता परची के अतिरिक्त 11 अन्य फोटो युक्त दस्तावेज मान्य हैं. जिसमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य,केंद्र सरकार,सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों,पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों, डाकघरों द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक,पैन कार्ड, आरजीआइ एवं एनपीआर द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी किये गये स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रामाणिक फोटो मतदाता परची, सांसदों विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र मान्य है. शांतिपूर्ण मतदान के लिए 22 शिवहर विधानसभा को 21 सेक्टर में बांटा गया है. जिसके लिए सेक्टर व पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन