आंदोलनकारियों ने रौतहट में तीन बाइकें फूंकी

Updated:
विज्ञापन

बैरगनिया : सीमावर्ती नेपाल के गौर में मंगलवार को 74 वें दिन भी मधेशियों का आंदोलन जारी रहा. संयुक्त लोकतांत्रिक मधेशी मोरचा के कार्यकर्ताओं ने गौर-बैरगनिया मार्ग को नो-मेंस लैंड के पास धरना देकर नाकेबंदी किया. नाकेबंदी के कारण उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित रहा. वहीं गौर शहर में आंदोलनकारियों ने अपने को जंजीर में […]

विज्ञापन

बैरगनिया : सीमावर्ती नेपाल के गौर में मंगलवार को 74 वें दिन भी मधेशियों का आंदोलन जारी रहा. संयुक्त लोकतांत्रिक मधेशी मोरचा के कार्यकर्ताओं ने गौर-बैरगनिया मार्ग को नो-मेंस लैंड के पास धरना देकर नाकेबंदी किया.

नाकेबंदी के कारण उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित रहा. वहीं गौर शहर में आंदोलनकारियों ने अपने को जंजीर में बांध कर विरोध प्रदर्शन किया. उधर बाइक के आवागमन पर रोक लगाने के बावजूद पेट्रोल एवं डीजल की तस्करी करनेवाले लोगों से आंदोलनकारियों ने बाइक छीन कर उसमें आग लगा दी.
इस दौरान गौर एवं रमोली स्थित श्रीपुर नहर के रास्ते में डीजल लेकर चंद्रनिगाहपुर ले जा रहे दो बाइक में आग लगा दी. वहीं फतुहा हरसाहा में एक बाइक में आग लगायी गयी. गड़हिया में दो बाइक में तोड़फोड़ की गयी. सखुआवा, सुखदेव चौक एवं गरुड़ा में आंदोलनकारियों द्वारा बीच सड़क पर टेंट लगा कर धरना दिया. काठमांडू में पेट्रोलियम पदार्थ तथा खाद्यान्न की आपूर्ति ठप करने के उद्देश्य से आंदोलन को और तेज कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन