शातिर बबलू ने खोला हत्या का राज

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : मेजरगंज बाजार के हार्डवेयर व्यवसायी रघुवर प्रसाद के पुत्र ऋतिक कुमार उर्फ जीतू (19) की हत्या अपहरण की रात ही कर दी गयी थी. अपहरण मामले के मुख्य आरोपित शातिर अपराधी बबलू सिंह ने पुलिस के समक्ष उक्त खुलासा किया है. ऋतिक की हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को कन्हौली […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : मेजरगंज बाजार के हार्डवेयर व्यवसायी रघुवर प्रसाद के पुत्र ऋतिक कुमार उर्फ जीतू (19) की हत्या अपहरण की रात ही कर दी गयी थी. अपहरण मामले के मुख्य आरोपित शातिर अपराधी बबलू सिंह ने पुलिस के समक्ष उक्त खुलासा किया है. ऋतिक की हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को कन्हौली थाना क्षेत्र के बैंसा पोखर में फेंक दिया था.

इसके बाद मृतक के पिता के मोबाइल पर कॉल कर फिरौती की रकम मांगी जा रही थी. कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक कन्हैया प्रसाद ने बताया कि नेपाल के रौतहट जिले के बड़हरवा गांव निवासी बबलू सिंह उ र्फ राजेंद्र प्रताप सिंह ऋतिक के अपहरण से पूर्व वर्ष 2004 में मेजरगंज के प्रमुख व्यवसायी पप्पू हिसारिया के पुत्र अमन हिसारिया के अपहरण को अंजाम दिया था.

इस मामले में बबलू सिंह के अलावा कोआरी मदन गांव निवासी अमरेश सिंह के विरुद्ध मेजरगंज थाना में प्राथमिकी कांड संख्या-126/04 भी दर्ज किया गया था. रीगा थाना में भी बबलू सिंह के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है.
सतार मियां की गिरफ्तारी से खुला मामला : कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालना शुरू किया. इसी क्रम में जाली नोट के सरगना सतार मियां के साथ मोती महतो, कमालुद्दीन समेत चार की गिरफ्तारी हुई. सतार मियां ने अपहरण में अपने साथियों के अलावा बबलू सिंह का नाम लिया. पूछताछ में उसने बताया था कि ऋतिक फिलहाल बबलू सिंह के कब्जे में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन