अधूरे कार्यों को पूरा कराने को सहयोग करें

Updated:
विज्ञापन

अधूरे कार्यों को पूरा कराने को सहयोग करें सीतामढ़ी. सांसद मौलाना गुलाम रसुल बलियाबी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बेहतर काम हुआ है. बोखड़ा प्रखंड के कुरहर में मंगलवार को बाजपट्टी से जदयू प्रत्याशी डा रंजु गीता के समर्थन में आयोजित एक सभा को श्री बलियाबी संबोधित कर रहे थे. मौके […]

विज्ञापन

अधूरे कार्यों को पूरा कराने को सहयोग करें सीतामढ़ी. सांसद मौलाना गुलाम रसुल बलियाबी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बेहतर काम हुआ है. बोखड़ा प्रखंड के कुरहर में मंगलवार को बाजपट्टी से जदयू प्रत्याशी डा रंजु गीता के समर्थन में आयोजित एक सभा को श्री बलियाबी संबोधित कर रहे थे. मौके पर सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा, पीएम मोदी कहते हैं कि वे चाय बेचने वाले का बेटा हैं. ऐसी बात है तो मोदी शपथ ग्रहण के समय एक भी गरीब व्यक्ति को क्यों नहीं बुलाये? जब नीतीश व लालू ने उनका नब्ज पकड़ा तो मोदी का सीना छह इंच का हो गया. सांसद अनिल सहनी ने लोगों से जदयू प्रत्याशी डा रंजु गीता को विजयी बनाने की अपील की. प्रत्याशी डा रंजु गीता ने जनता को अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में किये गये कार्यों से अवगत कराया व अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए सहयोग की अपील की. सभा को सांसद कहकसा प्रवीण, पूर्व सांसद नवल किशोर राय, सीताराम यादव, प्रखंड अध्यक्ष बाबर अली व मो परवेज आलम समेत अन्य ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन