मां जानकी की जन्मभूमि की मट्टिी भेंट
मां जानकी की जन्मभूमि की मिट्टी भेंट सीतामढ़ी. पीएम मोदी मां जानकी की उद्भव स्थली, सीतामढ़ी की धरती पर आ कर बेहद खुश नजर आ रहे थे. उनकी खुशी तब और बढ़ गयी, जब भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने उन्हें मां जानकी जन्मभूमि का मिट्टी पीतल के एक डब्बा में भेंट किया. पिंटू ने भेंट […]
मां जानकी की जन्मभूमि की मिट्टी भेंट सीतामढ़ी. पीएम मोदी मां जानकी की उद्भव स्थली, सीतामढ़ी की धरती पर आ कर बेहद खुश नजर आ रहे थे. उनकी खुशी तब और बढ़ गयी, जब भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने उन्हें मां जानकी जन्मभूमि का मिट्टी पीतल के एक डब्बा में भेंट किया. पिंटू ने भेंट किया प्रतीक चिह्ननिवर्तमान नगर विधायक सह भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू ने पीएम को मां जानकी की उद्भव से संबंधित प्रतीक चिह्न भेंट किया. श्री पिंटू ने उन्हें केसरिया रंग का शॉल भी भेंट किया. इन्होंने भी दिया भेंट भाजपा नेता आलोक वत्स ने पीएम को शॉल भेंट किया. सांसद राम कुमार शर्मा, विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर, परिहार से भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी व रून्नीसैदपुर से रालोसपा प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा ने मोदी को शॉल भेंट किया. बेलसंड से लोजपा प्रत्याशी मो नसीर अहमद उर्फ लाल ने भी पीएम मोदी का सम्मान किया और उन्हें शॉल भेंट किया. उक्त नेताओं के अलावा शिवहर सांसद रमा देवी व शिवहर से हम प्रत्याशी लवली आनंद ने पीएम को गुलदस्ता भेंट कर जानकी की जन्मभूमि पर उनका स्वागत किया. इससे पूर्व डुमरा प्रमुख देवेंद्र साह, डुमरा नपं अध्यक्ष विमला सिन्हा व भाजपा नेता श्यामचंद्र सिंह अमिताभ ने हेलीपैड पर पीएम मोदी के उतरते ही उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










