डीलर के निधन पर शोकसभा
डीलर के निधन पर शोकसभा शिवहर. जिले के पिपराही प्रखंड अंर्तगत सीडीपीओ कार्यालय परिसर में डीलर रामएकवाल राय के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जग्रन्नाथ प्रसाद ने की. कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया. मौके पर चंदेश्वर सिंह,कृष्ण […]
डीलर के निधन पर शोकसभा शिवहर. जिले के पिपराही प्रखंड अंर्तगत सीडीपीओ कार्यालय परिसर में डीलर रामएकवाल राय के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जग्रन्नाथ प्रसाद ने की. कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया. मौके पर चंदेश्वर सिंह,कृष्ण मंगल सिंह,सुशीला देवी, केदार सिंह समेत कई मौजूद थे.मतदाता जगरूकता शिविरडुमरी कटसरी. सीडीपीओ सह सीओ मनोज कुमार के निर्देश पर प्रखंड के रामवन, रामपुरकेशो, फुलकाहां, गाजीपुर, डुमरी, नयागांव, गोसाईंपुर , रेाहुआ, लालगढ़ समेत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. सीओ ने कहा कि 27 व 28 अक्तूबर को भी सेविका मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलायेंगी.वाहन चेकिंगडुमरी कटसरी. प्रखंड के डुमरी मदरसा मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न वाहनों की चेकिंग की गयी. मौके पर सीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, अनि संजय कुमार समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










