पीएम की सभा को ले व्यवस्था चाक-चौबंद

Updated:
विज्ञापन

पीएम की सभा को ले व्यवस्था चाक-चाैबंद फोटो नंबर- 12 निर्माणाधीन मंच, 13 हेलीकॉप्टर से जायजा लेते अधिकारी, 23 व 24 स्टेशन पर यात्रियों के बैग की तलाशी लेते पुलिस कर्मी पीएम मोदी आज गरजेंगे डुमरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी सभा की तैयारी अंतिम चरण में है. एक ओर पार्टी कार्यकर्ता स्वागत की तैयारी […]

विज्ञापन

पीएम की सभा को ले व्यवस्था चाक-चाैबंद फोटो नंबर- 12 निर्माणाधीन मंच, 13 हेलीकॉप्टर से जायजा लेते अधिकारी, 23 व 24 स्टेशन पर यात्रियों के बैग की तलाशी लेते पुलिस कर्मी पीएम मोदी आज गरजेंगे डुमरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी सभा की तैयारी अंतिम चरण में है. एक ओर पार्टी कार्यकर्ता स्वागत की तैयारी में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सुरक्षा की दृष्टिकोण से व्यापक चाक-चौबंद की तैयारी कर रहे हैं. एसपीजी के अधिकारी व विशेष शाखा के अधिकारी लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पर्यवेक्षण कर रहे हैं. वहीं भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर रविवार को ट्रायल कर अपनी सुझाव अधिकारियों को दिया है. बताया गया है कि हवाई अड्डा मैदान में सभा होगी, जिसमें आमलोगों को पूरी जांच-पड़ताल के बाद प्रवेश दी जायेगी. तीन एसपी स्तर के अधिकारी तैनात विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने को लेकर तीन एसपी स्तर के अधिकारी तैनात किये गये हैं. इसके अलावे 13 डीएसपी, 25 एसपीजी, विशेष शाखा की एक टीम, 16 पुलिस इंस्पेक्टर, 75 सब इंस्पेक्टर के अलावे सैकड़ों पुलिस कर्मी को तैनात किया जा रहा है. हेलीपैड पर होगा स्वागत डुमरा स्टेडियम मैदान में हेलीपैड का निर्माण किया गया है, जहां पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से उतर कर पैदल ही मंच की ओर बढ़ेंगे और चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएमओ में पहुंचेंगे. दोपहर के भोजन के बाद वे सीधे बेतिया के लिए प्रस्थान करेंगे. बॉक्स में :- स्टेशन पर पुलिस ने बढ़ायी चौकसी सीतामढ़ी. पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को ले स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है. सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. आरपीएफ निरीक्षक एसएन राम ने उप निरीक्षक चंदन कुमार सिंह व पुलिस बल के साथ प्लेटफॉर्म पर व ट्रेन की बोगी में यात्रियों के बैग की तलाशी ली. इधर, राजकीय रेल थानाध्यक्ष इमरान आलम भी स्टेशन परिसर में हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन