पुलिस से गाली-गलौज, 22 पर प्राथमिकी
पुलिस से गाली-गलौज, 22 पर प्राथमिकी आरोपितों में दोनों समुदाय के लोग शामिल सोनबरसा. प्रखंड के फरछहियां बाजार चौक पर शनिवार की शाम ताजिया जुलूस के दौरान दो गुटों में गाली-गलौज व मारपीट हो गयी थी. सूचना मिलने पर बीडीओ कामिनी देवी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. वहां पर दोनों गुटों द्वारा पुलिस […]
पुलिस से गाली-गलौज, 22 पर प्राथमिकी आरोपितों में दोनों समुदाय के लोग शामिल सोनबरसा. प्रखंड के फरछहियां बाजार चौक पर शनिवार की शाम ताजिया जुलूस के दौरान दो गुटों में गाली-गलौज व मारपीट हो गयी थी. सूचना मिलने पर बीडीओ कामिनी देवी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. वहां पर दोनों गुटों द्वारा पुलिस के साथ गाली-गलौज किया गया. इस बाबत बीडीओ ने दोनों गुटों के 22 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में 20 अज्ञात को भी आरोपित किया गया है. इन पर हुई प्राथमिकी प्राथमिकी में ताजिया समिति के अध्यक्ष तसलिम शाह, नसरूद्दीन, मो शईद, निजाम आलम, नसीम अहमद, जसलउद्दीन, मंजूर दर्जी, दाऊद हुसैन, इलियाश हुसैन, अमिरूल शेख, गोनौर शेख, जाकिर दर्जी, मिथिलेश महतो, पिंटू ठाकुर, नागेश्वर राम, योगी महतो, महेंद्र महतो, राजेंद्र पासवान, देवेंद्र ठाकुर, अशोक महतो, हितलाल राय व योगेंद्र राम आदि आरोपित किये गये हैं. क्या है मामला बताया गया है कि ताजिया जुलूस के दौरान बाजा बजाने को लेकर विवाद हुआ था. बाजा वाले का कहना था कि प्रशासन के स्तर से निर्धारित समय समाप्त हो चुका है. अब बजाना संभव नहीं है. यह बात ताजिया समिति के कुछ लोगों को नागवार लगी और लोगों ने बाजा बजाने वाले चार लोगों को घातक हथियार से मार कर जख्मी कर दिया. चारों को बीडीओ पीएचसी में भरती करायी थी, जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










