बूथों पर शौचालय व पेयजल नदारद
बूथों पर शौचालय व पेयजल नदारद फोटो नंबर – 1 अंचल कार्यालय के सामने बंद पड़ा चापाकल व 2 बूथ संख्या- 242 पर शौचालय की व्यवस्था नदारद.बोखड़ा. विस चुनाव को ले प्रखंड क्षेत्र में चुनाव आयोग के निर्देश के पर, सभी बूथों पर कर्मियों, पुलिस बल व मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए […]
बूथों पर शौचालय व पेयजल नदारद फोटो नंबर – 1 अंचल कार्यालय के सामने बंद पड़ा चापाकल व 2 बूथ संख्या- 242 पर शौचालय की व्यवस्था नदारद.बोखड़ा. विस चुनाव को ले प्रखंड क्षेत्र में चुनाव आयोग के निर्देश के पर, सभी बूथों पर कर्मियों, पुलिस बल व मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिजली, पानी व शौचालय का व्यवस्था किया जाना अनिवार्य था लेकिन क्षेत्र के दर्जनों ऐसे बूथ हैं जहां बिजली तो दूर पेयजल व शौचालय की भी व्यवस्था नहीं हो सकी है. जिसके चलते वहां कार्यरत कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बूथ संख्या- 242 पर शौचालय नहीं सूत्रों की मानें तो, प्रखंड के दर्जनों ऐसे बूथ हैं, जहां अब तक बिजली, पानी व शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं हैं. बुधनगरा-सतेर मुख्य सड़क के किनारे सामुदायिक भवन स्थित बूथ संख्या-242 पर अब तक शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं हो पायी है. उधर, बीएलओ शैलेंद्र कुमार का कहना है कि शौचालय की व्यवस्था के बारे में जानकारी नहीं हैं. इस संबंध में बीडीओ ही बता पायेंगे. एक माह से चापाकल खराब अंचल कार्यालय परिसर स्थित पंचायत भवन बूथ पर चापाकल एक माह से खराब पड़ा हुआ है, जिसे अब तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है. यहां चुनाव को लेकर दर्जनों वाहन इकट्ठा किया गया है और दर्जनों कर्मी चुनाव संबंधी कार्य में लगे हुए हैं. इन कर्मियों के समक्ष पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है. इन्हें पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. क्या कहते हैं अधिकारी इस बाबत सीओ भाग्यनारायण राय का कहना है कि सभी बूथों पर अनिवार्य रूप से बिजली, पानी व शौचालय का व्यवस्था कराना है. यदि ऐसा नहीं हुआ है तो इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










