राजद प्रत्याशी के वाहन समेत अन्य की जांच

Updated:
विज्ञापन

राजद प्रत्याशी के वाहन समेत अन्य की जांच फोटो-14 वाहन चेकिंग करती पुलिस.सीतामढ़ी. विधानसभा चुनाव को स्वच्छ व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. शनिवार को वाहनों की जांच के लिए एसपी हरि प्रसाद एस पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के कारगिल चौक पर मोरचा संभाला. इस दौरान सुरसंड […]

विज्ञापन

राजद प्रत्याशी के वाहन समेत अन्य की जांच फोटो-14 वाहन चेकिंग करती पुलिस.सीतामढ़ी. विधानसभा चुनाव को स्वच्छ व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. शनिवार को वाहनों की जांच के लिए एसपी हरि प्रसाद एस पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के कारगिल चौक पर मोरचा संभाला. इस दौरान सुरसंड से राजद प्रत्याशी अबु दोजाना के वाहन समेत अन्य कई वाहनों की सघन जांच की गयी. जांच के क्रम में वाहन के कागजात समेत गाड़ी के डिक्की व सीट कवर को खुलवा कर तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं की गयी. चेकिंग में अपर पुलिस अधीक्षक सह सदर एसडीपीओ राजीव रंजन, नगर इंस्पेक्टर गोरख राम, नगर थानाध्यक्ष रामाशीष कामती, मेहसौल ओपी प्रभारी सैफ अहमद खान, डुमरा थानाध्यक्ष छोटन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन