पीएम की सभा में दो लाख की रहेगी मौजूदगी : रजनीश
पीएम की सभा में दो लाख की रहेगी मौजूदगी : रजनीश फोटो-14 प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व अन्य. सीतामढ़ी. भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार ने रविवार को कहा कि जगत जननी मां जानकी की भूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक सभा 27 अक्तूबर को डुमरा हवाई अड्डा मैदान पर होगी. […]
पीएम की सभा में दो लाख की रहेगी मौजूदगी : रजनीश फोटो-14 प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व अन्य. सीतामढ़ी. भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार ने रविवार को कहा कि जगत जननी मां जानकी की भूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक सभा 27 अक्तूबर को डुमरा हवाई अड्डा मैदान पर होगी. पुनौरा धाम स्थित कामिनी विवाह भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की सभा में करीब दो लाख जनता की मौजूदगी रहेगी. साथ ही नौ विधानसभा के सभी प्रत्याशी के अलावा छह सात लोग ही मंच पर उपस्थित रहेंगे. उक्त रैली सीतामढ़ी से बिहार को दिशा देगी. कार्यक्रम में समाहरणालय की ओर से वीआइपी लोगों के आगमन को लेकर शंकर चौक की ओर से आम आदमी का प्रवेश होगा. कार्यक्रम को लेकर सभी एनडीए कार्यकर्ता लगे हुए हैं. मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी डॉ मिथिलेश कुमार, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार गोयनका, अनीश कुमार सिंह, करण पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










