पूरे वश्वि में बज रहा भारत का डंका : राजनाथ

Updated:
विज्ञापन

पूरे विश्व में बज रहा भारत का डंका : राजनाथ (प्रथम पेज के लिए) फोटो नंबर- 5 गृहमंत्री राजनाथ सिंह व शकुनी चौधरी का स्वागत करते कार्यकर्ता राजनाथ ने कांग्रेस को भ्रष्टाचारी पार्टी बताया कहा, लालू व नीतीश के प्रत्याशी होते तो यहां नहीं आतेसुप्पी(सीतामढ़ी). गृहमंत्री व भाजपा के वरीय नेता राजनाथ सिंह ने कहा […]

विज्ञापन

पूरे विश्व में बज रहा भारत का डंका : राजनाथ (प्रथम पेज के लिए) फोटो नंबर- 5 गृहमंत्री राजनाथ सिंह व शकुनी चौधरी का स्वागत करते कार्यकर्ता राजनाथ ने कांग्रेस को भ्रष्टाचारी पार्टी बताया कहा, लालू व नीतीश के प्रत्याशी होते तो यहां नहीं आतेसुप्पी(सीतामढ़ी). गृहमंत्री व भाजपा के वरीय नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि वे यहां गृहमंत्री के रूप में नहीं आये हैं. लालू व नीतीश के पार्टी के प्रत्याशी होते तो वे नहीं आते. गृहमंत्री श्री सिंह रविवार को प्रखंड कार्यालय के समीप हवाई मैदान में भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल प्रसाद के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. भाजपा बनाती है समाज भी गृहमंत्री ने कहा, कांग्रेस ने देश में 55 वर्षों तक शासन किया. तब भारत की गिनती 15-20 छोटे-छोटे देशों में की जाती थी. अब पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है. कांग्रेस के नेताओं से पूछा कि आखिर कब तक हिंदुस्तान की जनता की आंखों में धूल झोकेंगे. भाजपा सरकार ही नहीं, समाज भी बनाने की राजनीति करती है. भ्रष्टाचारी की गोद में बैठ गये नीतीश श्री सिंह ने कहा, 2005 में समाज व बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार के छोटे दल को समर्थन दे कर सरकार बनवाया गया था. वही नीतीश कुमार अब भ्रष्टाचारी कांग्रेस एवं हत्या व अपहरण पार्टी के लालू प्रसाद के गोद में बैठ गये हैं. यहां के किसी गांव में बिजली नहीं है तो किसी गांव में बिना बिजली का ही बिल चला आता है. नीतीश कुमार यादव का दुश्मन हम के प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी ने कहा, गरीब समाज के जीतन राम मांझी सीएम बने थे. वे गरीबों के हक में काम करना शुरू किये तो उन्हें पद से हटा लिया गया. श्री चौधरी ने यादव समाज के लोगों से कहा कि यादव का सबसे बड़ा दुश्मन नीतीश कुमार है और आज लालू प्रसाद उसी से हाथ मिला लिए हैं. लालू व नीतीश सिर्फ अगड़े-पिछड़े की राजनीति करते हैं. गृहमंत्री श्री सिंह व हम के प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने लोगों भाजपा प्रत्याशी को मदद करने की अपील की. मौके पर प्रत्याशी मोतीलाल प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किये. सभा की अध्यक्षता भाजपा महामंत्री श्यामचंद्र सिंह अमिताभ व संचालन शिवेंद्र सिंह ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन