पेंशनरों ने मतदाताओं को किया जागरूक
पेंशनरों ने मतदाताओं को किया जागरूक सीतामढ़ी. बिहार पेंशनर समाज, सीतामढ़ी सदर शाखा के तत्वावधान में सदस्यों की विशेष बैठक सभापति राम नारायण साह की अध्यक्षता में हुई. राष्ट्रीय महापर्व निर्वाचन के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए संपर्क करने के उद्देश्य से उक्त बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षीय संबोधन में श्री […]
पेंशनरों ने मतदाताओं को किया जागरूक सीतामढ़ी. बिहार पेंशनर समाज, सीतामढ़ी सदर शाखा के तत्वावधान में सदस्यों की विशेष बैठक सभापति राम नारायण साह की अध्यक्षता में हुई. राष्ट्रीय महापर्व निर्वाचन के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए संपर्क करने के उद्देश्य से उक्त बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षीय संबोधन में श्री साह ने कहा कि जिस प्रकार शरीर कर्तव्यों के पालन के प्रति, आत्मा परमात्मा के प्रति समर्पित रहता है ठीक उसी प्रकार नागरिकों को राष्ट्र के प्रति श्रद्धा-प्रेम तथा भक्ति भावना के साथ नवनिर्माण एवं विकास के लिए राष्ट्र धर्म का निर्वहन करना चाहिए. उन्होंने वोट को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने का आग्रह सदस्यों से किया. सचिव शिवशंकर प्रसाद वर्मा ने कहा कि हम सिर्फ सेवानिवृत्त पेंशनर हीं नहीं है, अपितु देश के नागरिक भी हैं. नागरिकों में वरीय नागरिक हैं, जिन्हें राष्ट्र से विशेष सम्मान और सुविधा प्रदत्त है. मौके पर मुनेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद यादव, राम विवेक यादव, रामबल्लभ भगत, विमल नारायण श्रीवास्तव, राम गुलाम महतो, वासुदेव प्रसाद, शिवनाथ प्रसाद, महावीर महतो, शोभा कांत ठाकुर समेत दर्जनों वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










