परंपरागत हथियारों से दिखाया करतब

Updated:
विज्ञापन

परंपरागत हथियारों से दिखाया करतब पुपरी. अनुमंडल मुख्यालय व इसके आसपास के क्षेत्रों में त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. इससे पूर्व मुसलिम समुदाय के लोगों द्वारा ताजिया निकाला गया. इस दौरान परंपरागत हथियारों से तरह-तरह के करतब दिखाये गये. विभिन्न गांवों का ताजिया एक जगह पर मिलान किया […]

विज्ञापन

परंपरागत हथियारों से दिखाया करतब पुपरी. अनुमंडल मुख्यालय व इसके आसपास के क्षेत्रों में त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. इससे पूर्व मुसलिम समुदाय के लोगों द्वारा ताजिया निकाला गया. इस दौरान परंपरागत हथियारों से तरह-तरह के करतब दिखाये गये. विभिन्न गांवों का ताजिया एक जगह पर मिलान किया गया. प्रखंड के पुपरी, झझिहट, गाढ़ा, बछारपुर, गंगटी व बेदौल समेत अन्य गांवों से ताजिया जुलूस निकाला गया. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा, सीओ लवकेश कुमार, थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल व अवर निरीक्षक सुमन मिश्रा के अलावा अवर निरीक्षक महेश्वर शर्मा व एसएसबी के जवान मुस्तैद थे. प्रखंड क्षेत्र में 26 स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. करबोल पर हुआ ताजिया मिलान बैरगनिया. प्रखंड मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिया जुलूस निकाला गया. नगर के विभिन्न वार्डों से गुजरने के बाद चमड़ा गोदाम स्थित करबोल पर ताजिया का मिलान किया गया. वहीं, चकवा, परसौनी, भटौलिया, हसीमा, बिलारदे व जमुआ से निकाली गयी ताजिया का मिलान अख्ता बाजार स्थित करबोल पर हुआ. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बीडीओ आशुतोष आनंद, सीओ जगदीश पासवान व थानाध्यक्ष संजीव कुमार मुस्तैद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन