बेहतर प्रबंधन को दो पूजा समिति पुरस्कृत
बेहतर प्रबंधन को दो पूजा समिति पुरस्कृत फोटो-37, 38 प्रतीक चिह्न के साथ दोनों पूजा समिति के सदस्य लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ ने दिया मोमेंटो व प्रतीक चिह्नसीतामढ़ी. लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ के द्वारा दुर्गापूजा के अवसर पर बेहतर पंडाल, साज-सज्जा व प्रबंधन के लिये शनिवार को नगर के दो पूजा समिति को पुरस्कृत किया […]
बेहतर प्रबंधन को दो पूजा समिति पुरस्कृत फोटो-37, 38 प्रतीक चिह्न के साथ दोनों पूजा समिति के सदस्य लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ ने दिया मोमेंटो व प्रतीक चिह्नसीतामढ़ी. लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ के द्वारा दुर्गापूजा के अवसर पर बेहतर पंडाल, साज-सज्जा व प्रबंधन के लिये शनिवार को नगर के दो पूजा समिति को पुरस्कृत किया गया. क्लब के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सुमन ने बताया कि हर वर्ष की भांति क्लब द्वारा उक्त पुरस्कार प्रदान किया जाता है. इस वर्ष हॉस्पिटल रोड स्थित श्री मां पूजा समिति को बेहतर प्रबंधन के लिए एवं गांधी चौक स्थित श्री विनोद समिति को बेहतर साज-सज्जा एवं पंडाल के लिए क्लब के सदस्यों द्वारा मोमेंटो व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. क्लब के अध्यक्ष डॉ सुमन, सचिव मनीष कुमार, संजीव कुमार सिंह, डॉ विजय सर्राफ, डॉ आलोक कुमार, डॉ अविनाश कुमार ने श्री विनोद समिति के अध्यक्ष संजय कुमार महाजन, उपाध्यक्ष रवि कुमार, सदस्यों धु्रव कुमार, दिनेश कुमार, पारस कुमार एवं छोटू कुमार को सामूहिक रुप से प्रतीक चिह्न दिया. वहीं दूसरी ओर श्री मां पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्ण विनोद ठाकुर, सचिव संजय कुमार सिंह, कामोद झा, राजू मिश्रा, मुकेश ठाकुर, कमलेश, मनोज पासवान एवं विजय पासवान को सामूहिक रुप से प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया. मौके पर डॉ प्रतिमा आनंद, डॉ प्रभाकर कुमार तिवारी, अमित प्रकाश, प्रो राजकुमार गुप्ता, डॉ एसके वर्मा समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










