बच्ची को बचाने गये पिता को चाकू मारा

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : सहियारा थाना क्षेत्र के सहियारा कटही टोला गांव में गत बुधवार को एक बच्ची को पूर्व के विवाद में मौका पाकर एक पड़ोसी ने जबरन उठाकर अपने घर ले गया. सूचना पर बचाने गए पिता भिखारी महतो को चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जख्मी को परिजनों द्वारा […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : सहियारा थाना क्षेत्र के सहियारा कटही टोला गांव में गत बुधवार को एक बच्ची को पूर्व के विवाद में मौका पाकर एक पड़ोसी ने जबरन उठाकर अपने घर ले गया. सूचना पर बचाने गए पिता भिखारी महतो को चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जख्मी को परिजनों द्वारा मेजरगंज पीएचसी में भरती कराया गया,

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पीडि़त ने नगर थाना पुलिस को बताया कि परिजन नवरात्र पर्व को लेकर गांव स्थित नया घराड़ी पर गये हुए थे. घर में 7 वर्षीय बच्ची सीमा कुमारी को छोड़कर गये थे. पूर्व की दुश्मनी को लेकर मौका पाकर पड़ोसी हीरा कुमार व रामबली महतो सीमा को जबरन उठाकर अपने घर ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया. बच्ची की चिल्लाने की आवाज पर परिजन बचाने गया, तो चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन