भाजपा नेताओं के बहकावे में न आये : मीसा
भाजपा नेताओं के बहकावे में न आये : मीसा फोटो नंबर- 46 सभा को संबोधित करती मीसा भारती, साथ में प्रत्याशी मंगीता देवी, 47 मंच पर बेहोश हुई मंगीता को संभालती महिला कार्यकर्ता रून्नीसैदपुर. राजद नेत्री व लालू प्रसाद की पुत्री डॉ मीसा भारती ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी प्रतिवर्ष […]
भाजपा नेताओं के बहकावे में न आये : मीसा फोटो नंबर- 46 सभा को संबोधित करती मीसा भारती, साथ में प्रत्याशी मंगीता देवी, 47 मंच पर बेहोश हुई मंगीता को संभालती महिला कार्यकर्ता रून्नीसैदपुर. राजद नेत्री व लालू प्रसाद की पुत्री डॉ मीसा भारती ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी प्रतिवर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने व काले धन की वापसी जैसे वादे करके सत्ता में आये, पर ये वादे झूठे साबित हुए. वे मंगलवार को रून्नीसैदपुर प्रखंड के मानिक चौक हाइस्कूल एवं चोरौत प्रखंड के बसोतरा बाजार पर राजद प्रत्याशी क्रमश: मंगीता देवी व सैयद अबू दौजाना के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रही थी. वही कहा कि मोदी जी का 56 इंच का सीना 32 इंच का हो गया है. यही कारण है कि बंगला देश व श्रीलंका जैसे देश भी आंखें दिखा कर चले जा रहे हैं. विस चुनाव की यह लड़ाई झूठे वादे एवं विकास करने वालों के बीच है. मानिक चौक व बसोतरा में सभा की अध्यक्षता क्रमश: प्रखंड राजद अध्यक्ष संजीत कुमार छोटू व रास बिहारी राउत ने की. सभाओं को क्रमश: विधान पार्षद दिलीप राय, पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय, पूर्व सांसद द्वय सीताराम यादव व अर्जुन राय, राजद नेता अरुण कुमार सिंह, भोला राय, मुखिया जितेंद्र पटेल, भारत भूषण गुड्डू, अरुण यादव, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मणि भूषण कुमार, मो उस्मान, जदयू नेता प्रह्लाद महतो, राम स्वार्थ राय, प्रत्याशी अबू दौजाना, ओम प्रकाश राय, नागेंद्र यादव, अब्दुल जब्बार अंसारी, श्रीनाथ राय, रामबाबू यादव व शादिक हुसैन ने भी संबोधित किया. उधर, मानिक चौक में डॉ मिसा भारती के संबोधन के दौरान हीं मंच पर मौजूद राजद प्रत्याशी मंगीता देवी बेहोश हो गयी. महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला और तुरंत पानी पिलाया. कुछ देर बाद वह होश में आयी. राजद नेत्री डॉ भारती ने लोगों को बताया कि नवरात्रा में उपवास रहने व कड़ी धूप में लगातार जन संपर्क करने के कारण प्रत्याशी बेहोश हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










