नये ट्रांसफॉर्मर लगाने के काम में तेजी
नये ट्रांसफॉर्मर लगाने के काम में तेजी फोटो नंबर- 16 नया ट्रांसफॉर्मर लगाते कर्मी सोनबरसा. प्रखंड क्षेत्र में नये ट्रांसफॉर्मर लगाने के काम में तेजी आ गयी है. गोदरेज कंपनी को इस क्षेत्र में बिजली का काम कराने का जिम्मा मिला हुआ है. प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. जहां पूर्व से 63 […]
नये ट्रांसफॉर्मर लगाने के काम में तेजी फोटो नंबर- 16 नया ट्रांसफॉर्मर लगाते कर्मी सोनबरसा. प्रखंड क्षेत्र में नये ट्रांसफॉर्मर लगाने के काम में तेजी आ गयी है. गोदरेज कंपनी को इस क्षेत्र में बिजली का काम कराने का जिम्मा मिला हुआ है. प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. जहां पूर्व से 63 केवीए का है, वहां 100 केवीए का और जहां 100 केवीए का है, वहां 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है. स्थानीय हाई स्कूल के गेट के समीप 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा था. अब उसे हटा कर 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर मणि शंकर कुमार ने बताया कि सोनरबसा चौक, चांदनी चौक, पटेल नगर, कर्पूरी नगर, सोनबरसा-लालबंदी पथ व प्रखंड कार्यालय के समीप समेत अन्य स्थानों पर अब पूर्व की अपेक्षा अधिक केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है. अब चार फेज का तार असिस्टेंट मैनेजर श्री कुमार ने बताया कि भुतही, अररिया, दोस्तीया व सोनबरसा में काम जारी है. यहां के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में काम शुरू किया जायेगा. जर्जर तार व पोल बदल दिया जायेगा. अब चार फेज का कॉभर वाला तार लगाया जा रहा है. बताया कि पुरंदाहा रजवाड़ा पूर्वी व पश्चिमी एवं जयनगर समेत अन्य पंचायतों में पोल व तार नहीं लग सका है. ऐसे गांवों व पंचायतों में भी शीघ्र पोल व तार लगाया जायेगा. किसी को न दें पैसा श्री कुमार ने लोगों से अपील की कि कंपनी के नाम पर कोई व्यक्ति अथवा कंपनी का कोई कर्मी बिजली से संबंधित काम के एवज में पैसे की मांग करे तो किसी भी स्थिति में न दें. बताया कि परछहिंया विद्युत सब स्टेशन का भी काम कराया जा रहा है. यह दिसंबर में चालू हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










