जुआरियों व शराबियों पर रहेगी पुलिस की नजर

Updated:
विज्ञापन

सोनबरसा : दुर्गापूजा, मोहर्रम व विधानसभा चुनाव को शांति व सौहार्द पूर्वक संपन्न कराने को लेकर बुधवार को पुरनदाहा गांव के मध्य विद्यालय परिसर व पुरदाहा पंचायत के मौनी बाबा मठ में थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में दोनों समुदाय के लोगों के साथ शांति व सौहार्द […]

विज्ञापन

सोनबरसा : दुर्गापूजा, मोहर्रम व विधानसभा चुनाव को शांति व सौहार्द पूर्वक संपन्न कराने को लेकर बुधवार को पुरनदाहा गांव के मध्य विद्यालय परिसर व पुरदाहा पंचायत के मौनी बाबा मठ में थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई.

बैठक में दोनों समुदाय के लोगों के साथ शांति व सौहार्द पूर्वक पर्व व चुनाव को संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. पर्व के दौरान पूर्ण रूप से शराब पर पाबंदी लगाने, जुआरियों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया.

दोनों समुदाय के लोगों से अफवाह से बचने व असामाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को स-समय सूचना देने की अपील की गयी. मौके पर पंचे लाल राय, रघुनाथ प्रसाद, लाल धारी राय, तेज नारायण दास, केसरी चौधरी, पूर्व सैनिक दीप नारायण महतो व अब्दुल अंसारी समेत दोनों समुदाय के दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन