10 फीसदी को ही मिला अनुदान

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी. समाहरणालय में मंगलवार को जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक डीएम राजीव रोशन की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान डीजल अनुदान वितरण की समीक्षा की गयी. अब तक की उपलब्धि पर डीएम ने असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों में से मात्र 10 फीसदी किसानों को अनुदान मिल सका है. उन्होंने कृषि […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी. समाहरणालय में मंगलवार को जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक डीएम राजीव रोशन की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान डीजल अनुदान वितरण की समीक्षा की गयी. अब तक की उपलब्धि पर डीएम ने असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों में से मात्र 10 फीसदी किसानों को अनुदान मिल सका है. उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर अनुदान वितरण के प्रतिशत में वृद्धि लाने का निर्देश दिया.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम ने कहा कि, डीजल अनुदान वितरण में शिथिलता बरतने वाले किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक व बीइओ पर कार्रवाई की जायेगी. समग्र गव्य विकास योजना के तहत सामान्य कोटि के लाभुकों की सूची 10 सितंबर तक जिला के वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा गया.
सभी सीओ को एलपीसी व दाखिल-खारिज के शुद्धिपत्र को प्रखंड व जिला के वेबसाइट पर डालने का निर्देश दिया गया. बैठक में नलकूप, मत्स्य व पशुपालन विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन