उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रखंड की 53 आंगनबाड़ी सेविकाएं हुई सम्मानित

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 01 Jul 2025 7:03 PM

विज्ञापन

स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सीडीपीओ भावना कुमारी के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

रुन्नीसैदपुर. स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सीडीपीओ भावना कुमारी के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें समर्पित होकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रखंड के कुल 53 सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि व डीपीओ कंचन गिरि ने सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान की. उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर पर आप सबों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है. आप सभी ने आंगनबाड़ी सेविका के रूप में दृढ़ संकल्प एवं कठिन परिश्रम के द्वारा यह उपलब्धि हासिल की है. सम्मानित होने वाली सेविकाओं में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 121 की रश्मि कुमारी, 170 किरण कुमारी, 271 कृष्ण कुमारी, 11 रागनी कुमारी, 152 श्यामा कुमारी, 223 किरण कुमारी, 110 भावना कुमारी, 487 चांदनी कुमारी, 441 साविता कुमारी, 270 जयंती कुमारी, 266 नूतन देवी, 261 अफसरी प्रवीण, 57 किरण देवी,87 अनीता कुमारी, 242 संगीता कुमारी, 58 अर्चना कुमारी,479 नीलू कुमारी,32 संजना रागिनी, 38 संगीता देवी,97 रेखा देवी,97 रेखा देवी,274 रेणु कुमारी, 99 डिम्पल कुमारी, 189 संजू रागिनी,137 सुजाता कुमारी, 100 रूणा कुमारी, 252 पूजा कुमारी व 258 आरती सिन्हा समेत अन्य शामिल हैं. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका अनामिका कुमारी, नूतन कुमारी, कामिनी कंचन, रागनी राज, बेबी कुमारी, रेखा कुमारी, श्वेता कुमारी, स्मिता कुमारी, रिंकू कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रखंड समन्वयक रहमत रजा, प्रमोद कुमार व लिपिक राजीव कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन