नि:शुल्क शिविर में 52 मानव और 202 मवेशियों की हुई जांच
Author Vinay pandey
Updated:
विज्ञापन

बैरगनिया प्रखंड के परसौनी गांव में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर के साथ साथ पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
विज्ञापन
सीतामढ़ी. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 20वीं बटालियन के तत्वावधान में बैरगनिया प्रखंड के परसौनी गांव में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर के साथ साथ पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में कुल 52 व्यक्तियों और 202 मवेशियों की नि: शुल्क जांच की गयी. मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन सहायक कमांडेंट चिकित्सा डॉ जुगल डेका की देखरेख में किया गया किया गया. चिकित्सक द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच एवं जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाइयां वितरित की गयीं. वहीं, पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, बैरगनिया डॉ मुकुल आनंद की सक्षम देखरेख में किया गया. इस पशु चिकित्सा शिविर के दौरान गाय, भैंस और बकरी सहित कुल 202 मवेशियों का इलाज किया गया, जिसमें कुल 53 ग्रामीणों ने लाभ उठाया. शिविर के दौरान ग्रामीणों को पशुओं की बीमारियों की रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










