इस वर्ष जिले में डकैती की घटित घटनाएं

Updated:
विज्ञापन

1. 7 जनवरी : नानपुर थाना क्षेत्र के धाधी गांव में सशस्त्र डकैतों ने स्वर्ण व्यवसायी शंभु साह के घर धावा बोल कर नगदी समेत करीब दो लाख की संपत्ति लूट ली.2. 21 अप्रैल : सुरसंड थाना क्षेत्र के भिट्ठा बाजार में डकैतों ने मुखिया शांति देवी के घर धावा बोल कर 13 लाख की […]

विज्ञापन

1. 7 जनवरी : नानपुर थाना क्षेत्र के धाधी गांव में सशस्त्र डकैतों ने स्वर्ण व्यवसायी शंभु साह के घर धावा बोल कर नगदी समेत करीब दो लाख की संपत्ति लूट ली.2. 21 अप्रैल : सुरसंड थाना क्षेत्र के भिट्ठा बाजार में डकैतों ने मुखिया शांति देवी के घर धावा बोल कर 13 लाख की संपत्ति लूटी. विरोध करने पर पुत्र समेत तीन को गोली मारी.3. 23 अप्रैल : सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव में किसान धरखन महतो के घर धावा बोल कर डेढ़ लाख की संपत्ति लूट ली.4. 23 अप्रैल : नानपुर थाना क्षेत्र के बनौल बाजार में धावा बोल कर डकैतों ने किराना व्यवसायी तिलेश्वर प्रसाद के घर से तीन लाख की संपत्ति लूटी.5. 14 जून : बाजपट्टी थाना क्षेत्र के वसंत गांव में सशस्त्र डकैतों ने व्यवसायी राम नारायण प्रसाद के घर धावा बोल कर 12 लाख की संपत्ति लूटी. पिटाई में व्यवसायी श्री प्रसाद व पत्नी वीणा देवी जख्मी.6. 15 जून : बैरगनिया थाना क्षेत्र के मुसाचक गांव में डकैतों ने चिकित्सक डॉ दिगंबर प्रसाद के घर धावा बोल कर 12 लाख की संपत्ति लूटी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन