सीतामढ़ी: सालों का इंतजार खत्म, 46 परिवारों को मिली जमीन, अब आशियाना होगा अपना

Updated:
विज्ञापन

लाभार्थी को पर्चा देते व सामूहिक रूप से विधायक व अन्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी के पुपरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 46 भूमिहीन परिवारों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई. अभियान बसेरा-2 के तहत उन्हें बंदोबस्ती प्रमाण पत्र सौंपकर जमीन का मालिकाना हक दिया गया. अब इन परिवारों के अपने घर का सपना पूरा होने की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुपरी अंचल कार्यालय परिसर में अभियान बसेरा-2 के तहत विशेष समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विधायक प्रो. नागेंद्र राउत ने विभिन्न पंचायतों के 46 सुयोग्य भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र सौंपा. प्रमाण पत्र मिलने के साथ इन परिवारों को जमीन का मालिकाना हक मिला और अपने आशियाने का सपना पूरा होने की उम्मीद जगी.

विज्ञापन

Pupri News: 46 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का अधिकार

समारोह में बुधनी देवी, अंगुरी खातून, बबी देवी, बेबी प्रवीण, मो. नाजीम, नीलम देवी, अली इमाम, गुलशन खातून, उषा कुमारी समेत अन्य लाभुकों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. पर्चा मिलने के बाद लाभुकों में खुशी देखी गई.

अभियान बसेरा-2 से मिलेगा स्थायी आशियाने का आधार

विधायक प्रो. नागेंद्र राउत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि राज्य का कोई भी भूमिहीन परिवार बिना छत के न रहे. अभियान बसेरा-2 के तहत पात्र परिवारों को जमीन का मालिकाना हक देकर उन्हें स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

फोटो - लाभार्थी को पर्चा देते व सामूहिक रूप से विधायक व अन्य. | Prabhat Khabar Network
लाभार्थी को पर्चा देते व सामूहिक रूप से विधायक व अन्य.

चरणबद्ध तरीके से बांटे जा रहे प्रमाण पत्र

सीओ रमकुमार पासवान ने बताया कि चिन्हित सभी योग्य लाभुकों को चरणबद्ध तरीके से बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे हैं. योजना के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी.

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रमुख मनोज कुमार, उप प्रमुख मो. मुर्तुजा, जिला पार्षद संदीप ठाकुर, बीडीओ परमानंद पंडित, राजस्व पदाधिकारी श्वेता कुमारी, मुखिया राजन कुमार, वली अहमद, रणधीर चौधरी और दिनेश राय समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में 51वीं बटालियन एसएसबी ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, 25 उत्कृष्ट जवान सम्मानित


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन