सीतामढ़ी में कफ सिरप तस्करी का खुलासा, 9 लीटर प्रतिबंधित सिरप के साथ दो गिरफ्तार
मेजरगंज पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. 9 लीटर कफ सिरप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका आपराधिक इतिहास भी रहा है. यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस के बढ़ते एक्शन का हिस्सा है.
Sitamarhi News: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत मेजरगंज थाना पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने माधोपुर सैनिक रोड के पास कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बसबिट्टा निवासी आदर्श कुमार और निपेन्द्र कुमार के रूप में हुई है.
9 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद
पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से कुल 9 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया. बरामद कफ सिरप को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में पुलिस की ओर से अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.
दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है. आदर्श कुमार के खिलाफ मेजरगंज थाने में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट सहित तीन मामले दर्ज हैं.
वहीं, निपेन्द्र कुमार पर हत्या, दंगा, मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े तीन मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है.
नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई जारी
पुलिस ने कहा कि जिले में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. विशेष छापेमारी और वाहन जांच के माध्यम से ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









