प्रधान के मनमानी के खिलाफ बच्चों ने किया हंगामा

Published at :05 Feb 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधान के मनमानी के खिलाफ बच्चों ने किया हंगामा

फोटो नंबर- 23 हंगामा करते बच्चे बैरगनिया : प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, उर्दू भकुरहर के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने गुरुवार को प्रधान शिक्षक मो जबीउल्लाह निकरानी के मनमानी व एमडीएम बंद होने के चलते जम कर हंगामा किया और पठन-पाठन का बहिष्कार किया. वार्ड पार्षद मुनीफ खान व सामाजिक कार्यकर्ता राजा […]

विज्ञापन

फोटो नंबर- 23 हंगामा करते बच्चे बैरगनिया : प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, उर्दू भकुरहर के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने गुरुवार को प्रधान शिक्षक मो जबीउल्लाह निकरानी के मनमानी व एमडीएम बंद होने के चलते जम कर हंगामा किया और पठन-पाठन का बहिष्कार किया. वार्ड पार्षद मुनीफ खान व सामाजिक कार्यकर्ता राजा खां के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों ने बताया कि प्रधान शिक्षक श्री निकरानी अक्सर विद्यालय से गायब रहते हैं. जब भी स्कूल आते हैं तो शराब के नशे में धुत रहते हैं. कार्यालय की चाबी नहीं रहने के कारण एमडीएम का संचालन नहीं हो पाता है. विद्यालय में मौजूद मात्र एक शिक्षक राजेश राम ने बताया कि प्रधान शिक्षक सूचना के गायब हैं. बीइओ अजय कुमार त्रिवेदी ने इस बाबत कहा कि दोषी प्रधान शिक्षक से स्पष्टीकरण पूछने के बाद वेतन बंद करने की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन