मोदी सरकार के प्रति बढ़ रहा विश्वास

Published at :05 Feb 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार के प्रति बढ़ रहा विश्वास

सुरसंड : प्रखंड के भाजपा मंडल की ओर से विभिन्न गांवों में स्टॉल लगा कर सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान क्षेत्र के कररवाना, कुम्मा, बिररख, भिट्ठा पूर्वी व भिट्ठा पश्चिमी पंचायतों में एक हजार से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया. साथ हीं अभियान के संचालन के लिए 15 सदस्यीय कमेटी का […]

विज्ञापन

सुरसंड : प्रखंड के भाजपा मंडल की ओर से विभिन्न गांवों में स्टॉल लगा कर सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान क्षेत्र के कररवाना, कुम्मा, बिररख, भिट्ठा पूर्वी व भिट्ठा पश्चिमी पंचायतों में एक हजार से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया. साथ हीं अभियान के संचालन के लिए 15 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया. मौके पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनीष कुमार ने कहा कि लोगों का विश्वास केंद्र की मोदी सरकार के प्रति बढ़ रही है. इसी का परिणाम है कि लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं. मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राय, महामंत्री पूरन साह, ननटुन मुखिया, रवींद्र झा, शशि शेखर साह, सकलदेव ठाकुर, सुशील साह व साहबुद्दीन खां समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन