युवक को जख्मी किया, प्राथमिकी

सीतामढ़ी : नगर के सटे राजोपट्टी मोहल्ले में बुधवार को गाली-गलौज से मना करने पर एक युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. जख्मी शुभ नारायण मुखिया के पुत्र बबलू कुमार(21 वर्ष) को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाने की पुलिस ने जख्मी का बयान दर्ज किया है, […]
सीतामढ़ी : नगर के सटे राजोपट्टी मोहल्ले में बुधवार को गाली-गलौज से मना करने पर एक युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. जख्मी शुभ नारायण मुखिया के पुत्र बबलू कुमार(21 वर्ष) को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाने की पुलिस ने जख्मी का बयान दर्ज किया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में चंदन मुखिया, सुजीत मुखिया, प्रदीप मुखिया को आरोपित किया गया है. जख्मी युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त के घर से लौट रहा था. इसी बीच उक्त लोग घर पर चढ़ कर गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर मारपीट करने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










