सोनबरसा थानाध्यक्ष निलंबित

Published at :02 Feb 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
सोनबरसा थानाध्यक्ष निलंबित

— विवेक जायसवाल बने नये थानाध्यक्ष– जितेंद्र कुमार को डुमरा थाने का प्रभार– प्रिय रंजन पर कर्तव्य में कोताही का आरोपसीतामढ़ी : एसपी हरि प्रसाथ एस ने सोमवार को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सोनबरसा थानाध्यक्ष प्रिय रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इसकी पुष्टि करते हुए एसपी ने बताया कि […]

विज्ञापन

— विवेक जायसवाल बने नये थानाध्यक्ष– जितेंद्र कुमार को डुमरा थाने का प्रभार– प्रिय रंजन पर कर्तव्य में कोताही का आरोपसीतामढ़ी : एसपी हरि प्रसाथ एस ने सोमवार को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सोनबरसा थानाध्यक्ष प्रिय रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इसकी पुष्टि करते हुए एसपी ने बताया कि डुमरा के प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल को सोनबरसा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. विवेक के सोनबरसा थानाध्यक्ष पद पर योगदान के पश्चात अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार को डुमरा थानाध्यक्ष का प्रभार दिया गया है. दो दिन पूर्व सोनबरसा बाजार में मोबाइल व्यवसायी महेश कुमार से शातिर अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर दिनदहाड़े रंगदारी की मांग करने के बाद थानाध्यक्ष की किरकिरी हुई थी. घटना से क्षुब्ध व्यवसायियों ने रविवार को बाजार बंद कराया था. उक्त घटना को एसपी ने काफी गंभीरता से लिया था. रंगदारी की उक्त घटना में मुकेश कुमार मुक्का तथा उसके सहयोगियों का हाथ बताया जा रहा था. एक पखवारा पूर्व उक्त शातिर बदमाश ने मुखिया संजय कुमार पर कातिलाना हमला कर गोली से जख्मी कर दिया था. उक्त घटना को मुकेश के द्वारा हीं अंजाम दिया गया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, टावर लेाकेशन के आधार पर लगातार जानकारी मिल रही थी कि मुकेश इलाके में हीं घूम रहा है, बावजूद स्थानीय पुलिस को उसकी भनक नहीं मिल रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन