यूरिया के किल्लत से किसान परेशान : जदयू

Published at :02 Feb 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
यूरिया के किल्लत से किसान परेशान : जदयू

रीगा : स्थानीय कर्पूरी आश्रम में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक विनोद राय पटेल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बाजार में यूरिया खाद की किल्लत पर विचार किया गया. वक्ताओं ने कहा कि बाजार से यूरिया खाद गायब होने के लिए केंद्र सरकार की नीति जिम्मेवार है. कहा, खेती के खास समय पर केंद्र द्वारा […]

विज्ञापन

रीगा : स्थानीय कर्पूरी आश्रम में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक विनोद राय पटेल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बाजार में यूरिया खाद की किल्लत पर विचार किया गया. वक्ताओं ने कहा कि बाजार से यूरिया खाद गायब होने के लिए केंद्र सरकार की नीति जिम्मेवार है. कहा, खेती के खास समय पर केंद्र द्वारा खाद के कोटे में कटौती कर दिये जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है. बाजार में यूरिया की किल्लत हो जाने से चोरी-छिपे 500 से 600 रुपये प्रति बोरा की बिक्री हो रही है. खास कर गरीब किसान परेशान है. उनकी खेती चौपट होने के कगार पर है, पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. इस बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए किसानों की समस्या को दूर कराने की मांग की है. मौके पर रूप नारायण राय, कोदई राय, उपेंद्र महतो व नागेंद्र बैठा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन