मवि सिंगियाही के बच्चे परिभ्रमण को गये

फोटो नंबर-10 रवाना होते बच्चे पुपरी : मध्य विद्यालय, सिंगियाही की छात्र-छात्राएं रविवार को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत प्रधानाध्यापिका सावित्री कुमारी के दार्शनिक व प्रशासनिक स्थलों के परिभ्रमण को रवाना हुए. बताया गया कि बच्चे सीतामढ़ी शहर स्थित जानकी स्थान, हलेश्वर नाथ मंदिर, सीता उद्भव पुनौरा धाम व जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय समेत अन्य […]
फोटो नंबर-10 रवाना होते बच्चे पुपरी : मध्य विद्यालय, सिंगियाही की छात्र-छात्राएं रविवार को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत प्रधानाध्यापिका सावित्री कुमारी के दार्शनिक व प्रशासनिक स्थलों के परिभ्रमण को रवाना हुए. बताया गया कि बच्चे सीतामढ़ी शहर स्थित जानकी स्थान, हलेश्वर नाथ मंदिर, सीता उद्भव पुनौरा धाम व जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय समेत अन्य प्रशासनिक कार्यालयों से वाकिफ हुए. उनके साथ मौजूद शिक्षकों ने बच्चों को धार्मिक व प्रशासनिक महत्व से अवगत कराया. परिभ्रमण में बच्चों के साथ वरीय शिक्षक नीलम कुमारी, तालिमी मरकज के मो साबिर, शिक्षा समिति के अध्यक्ष चंदेव पासवान व सचिव जीवछी देवी समेत कई अभिभावक भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










