टेंपो से 230 बोतल शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 25 Oct 2025 7:04 PM
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में दिख रहे हैं. शुक्रवार को जहां सात महिला शराब तस्करों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया.
बथनाहा. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में दिख रहे हैं. शुक्रवार को जहां सात महिला शराब तस्करों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं, शनिवार को भी एनएच-227 स्थित गोबरहिया पुल चेकपोस्ट से सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एसआइ आरती कुमारी की टीम एक टेंपो से 230 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. तस्कर की पहचान जिले के गाढा थाना क्षेत्र के गाढा गांव निवासी रामविनय पासवान के पुत्र एसपी पासवान के रूप में किया गया है. पुष्टि थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने की. 5 बोतल देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुरनहिया : थाना पुलिस ने शुक्रवार की संध्या में गुप्त सूचना के आधार पर कटैया चौक स्थित दुकान के पास से 300 एमएल का 5 बोतल देसी शराब बरामद कर लिया है. इस दौरान पुलिस ने तस्कर गरभु राम को गिरफ्तार कर लिया है. पीटीसी विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










