ऑटो से 1800 बोतल शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर बेला खुर्द वार्ड नंबर तीन में छापेमारी कर एक ऑटो से भारी मात्रा में नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है.
बेला. स्थानीय थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर बेला खुर्द वार्ड नंबर तीन में छापेमारी कर एक ऑटो से भारी मात्रा में नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है. वहीं, मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के मिरचाईपट्टी वार्ड नंबर 10 निवासी शिवनाथ चौधरी के पुत्र धर्मेंद्र चौधरी एवं शिवहर जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र के रामपुर खास वार्ड नंबर तीन निवासी महमूद आलम के पुत्र हलीम के रुप में की गयी है. कार्रवाई टीम का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि ऑटो(बीआर 06जीसी 2533) की तलाशी के दौरान 1800 बोतल नेपाली सौंफी(540 लीटर) बरामद किया गया है. जब्त शराब नेपाल के महोत्तरी जिले से तस्करी कर ले जायी जा रही थी. कार्रवाई टीम में पुअनि संतोष कुमार भी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




