ePaper

मेहसौल में 17 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated at : 13 Jul 2024 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
मेहसौल में 17 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

मेहसौल थाने की पुलिस ने शनिवार की सुबह गुप्त सूचना पर छापेमारी कर नगर के सरकारी बस स्टैंड के पीछे से 17 लीटर शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. मेहसौल थाने की पुलिस ने शनिवार की सुबह गुप्त सूचना पर छापेमारी कर नगर के सरकारी बस स्टैंड के पीछे से 17 लीटर शराब बरामद किया है. वहीं, पुलिस की गाड़ी देखकर तस्कर भागने में कामयाब हो गया. थानाध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि भागने वाले आरोपी स्थानीय निवासी राहुल कुमार है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को पकडने के लिए छापेमारी कर रही है. मेहसौल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

सीतामढ़ी. मेहसौल थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम लक्ष्मीनगर मोहल्ले में छापेमारी कर चोरी की दो बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. युवक की पहचान स्थानीय निवासी अशोक शर्मा के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी की दो ग्लैमर बाइक रखकर बेचने के फिराक़ में है. तत्काल सशस्त्र पुलिस बल के साथ वहां पहुंचकर दोनों बाइक को जब्त किया. वहीं, पुलिस की गाड़ी देखकर भाग रहे उक्त व्यक्ति को पकड लिया. आवश्यक कार्रवाई के बाद पकडे गये आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन