पांचवें दिन 16 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन पर्चा

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को पांचवें दिन 16 अभ्यर्थियों ने अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से नामांकन दाखिल किया.
डुमरा. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को पांचवें दिन 16 अभ्यर्थियों ने अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से नामांकन दाखिल किया. सीतामढ़ी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू तो निर्दलीय से महेश नंदन सिंह व विनोद साह ने सदर अनुमंडल कार्यालय स्थित निर्वाची अधिकारी सह सदर एसडीओ के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इसी तरह समाहरणालय में रुन्नीसैदपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची अधिकारी सह अपर समाहर्ता के समक्ष जेडीयू से पंकज कुमार व निर्दलीय से संजय कुमार ने नामांकन दाखिल किया. इसी तरह बाजपट्टी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी जिकरा रहमान ने अपना नामांकन पत्र पुपरी अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची अधिकारी सह एसडीओ के समक्ष तो सुरसंड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू से प्रो नागेंद्र राउत, विकास वंचित इंसान पार्टी से सतीश कुमार मिश्रा व निर्दलीय से प्रभात कुमार ने समाहरणालय में निर्वाची अधिकारी सह जिला पंचायत राज अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया. परिहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से गायत्री देवी ने बीजेपी से अपना नामांकन पत्र समाहरणालय में निर्वाची अधिकारी सह डीडीसी के समक्ष दाखिल किया. बथनाहा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार ने बीजेपी से अपना नामांकन पत्र समाहरणालय में निर्वाची अधिकारी सह अपर समाहर्ता विभागीय जांच के समक्ष दाखिल किया. बेलसंड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपर्णा सिंह ने जन सुराज पार्टी से बेलसंड अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची अधिकारी सह एसडीओ के समक्ष दाखिल किया. वहीं, रीगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से सदर अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची अधिकारी सह डीसीएलआर के समक्ष बीजेपी से बैधनाथ प्रसाद, जन सुराज पार्टी से कृष्ण मोहन सिंह एवं निर्दलीय से धीरज कुमार व डॉ प्रदीप जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया. बताते चले कि 20 अक्टूबर तक 11 बजे पूर्वाह्न से तीन बजे अपराह्न तक नामांकन दाखिल किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




