sitamarhi news: टेंपो से 1500 बोतल सौंफी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के बनौली चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान टेंपो से 1500 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया गया.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के बनौली चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान टेंपो से 1500 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया गया. मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी राम भजन यादव के पुत्र सचिन कुमार के रुप में की गयी है. टीम ने तस्करी में प्रयुक्त टेंपो जब्त कर लिया. इस संबंध में दारोगा मणिकांत कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूर्व के शराब तस्करी मामले का आरोपित गिरफ्तार बाजपट्टी. थाने की पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत गुरुवार की रात संधवारा गांव में छापेमारी कर पूर्व के शराब तस्करी मामले में आरोपित राजेश कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने इसकी पुष्टि की है. आवश्यक प्रक्रिया के उपरांत शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बाजितपुर गांव से बाइक की चोरी, प्राथमिकी बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में गुरुवार को अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की अपाचे बाइक चोरी कर ली. इस संबंध में बाइक मालिक वैभव कुमार ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि वह अपनी बाइक(बीआर 30जेड 9552) से घर में लगाकर सोने चला गया. सुबह जगने पर बाइक गायब थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन