150 बोतल शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 17 Aug 2025 7:24 PM
मद्य निषेध विभाग की टीम ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर बाजार के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 150 नेपाली सौंफी शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया.
पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर बाजार के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 150 नेपाली सौंफी शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया. वहीं, तस्कर भागने में सफल रहा. इस संबंध में जमादार कर्ण कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाने में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 1954 बोतल शराब जब्त, तस्कर फरार बाजपट्टी. स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम संधवारा डोरा पुल स्थित बगीचा से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. हालांकि तस्कर पकड़ में नहीं आ सका. एसआइ कुणाल कुमार के नेतृत्व में तलाशी के दौरान कुल 1954 बोतल नेपाली सौंफी व अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है. इस संबंध में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










