स्मैक पीकर घटनाओं को अंजाम देता है िगरोह

Updated at : 08 Feb 2020 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
स्मैक पीकर घटनाओं को अंजाम देता है िगरोह

सीतामढ़ी : नगर के मेन रोड के पास से गिरफ्तार तीन बाइक सवार बदमाश झपट्टामार गिरोह के सदस्य निकले. नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को इसका खुलासा किया है. इन युवकों की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुरावगंज निवासी सहदेव यादव के पुत्र अरुण कुमार, रतवाड़ा निवासी वाली यादव […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर के मेन रोड के पास से गिरफ्तार तीन बाइक सवार बदमाश झपट्टामार गिरोह के सदस्य निकले. नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को इसका खुलासा किया है.

इन युवकों की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुरावगंज निवासी सहदेव यादव के पुत्र अरुण कुमार, रतवाड़ा निवासी वाली यादव के पुत्र राहुल कुमार एवं गेड़ावाड़ी बाजार निवासी देना यादव के पुत्र शिवम कुमार के रुप में की गयी है.
इन बदमाशों के पास से बिना नंबर की बाइक, 35 सौ कैश, मोबाइल, बाइक की डिक्की खोलने अथवा तोड़ने में इस्तेमाल औजार, पैन कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किये गये हैं.
पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने अपने भागे साथियों के नाम का भी खुलासा किया है. जिसमें पूर्णिया जिले के खजांची थाना क्षेत्र के रजनी चौक निवासी शर्मा यादव का पुत्र नेहाल कुमार एवं इसी जिले के रानीपतरा निवासी सुखलाल यादव का पुत्र रमेश कुमार शामिल हैं. उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की विशेष टीम चिह्नित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
नगर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बदमाशों को लेकर मुजफ्फरपुर स्थित उनके ठिकानों पर भी छापेमारी की गयी थी. मुजफ्फरपुर के झपहा बाजार के देहाती क्षेत्र में मजदूर के नाम पर किराये का मकान लेकर गिरोह में शामिल बदमाश कैश लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे.
पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि शहर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में कैश की निकासी कर निकलने पर किसी व्यक्ति को झपट्टा मारकर लूटने की इनकी योजना थी. दो साथी निकल भागने में सफल रहे. गिरोह के बदमाशों द्वारा दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर समेत अन्य शहरों में भी लूट व चोरी को अंजाम दिया गया है.
लूट व चोरी की नौ घटनाओं में गिरोह की संलिप्तता
पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि बीते कुछ दिनों में शहर तथा आसपास क्षेत्र में कैश चोरी व लूट की घटनाओं में गिरोह की संलिप्तता रही है. गिरफ्तार अरुण कुमार ने इसका खुलासा किया है. जुलाई 2019 में भासर जानेवाले रोड में बाइक सवार का कैश भरा बैग छीनने, दिसंबर 2019 में गौशाला चौक पर बाइक की डिक्की से कैश चोरी, जनवरी 2020 में शहर के लोहापट्टी में बाइक की डिक्की से 80 हजार कैश की चोरी, तीन दिन पूर्व खादी भंडार के पास से बाइक सवार की डिक्की से 90 हजार की चोरी, पांच फरवरी 2020 को आरडी पैलेस के पास 44 हजार कैश व बैंक पासबुक लूट, जिला मुख्यालय डुमरा स्थित डीटीओ ऑफिस के पास से बाइक सवार की डिक्की से 60 हजार की चोरी, तीन माह पूर्व डुमरा पावर ग्रिड के पास से 90 हजार की लूट तथा चार फरवरी 2020 को शंकर चौक के पास से लूट मामले में गिरोह की संलिप्तता थी. लूट व चोरी की अधिकांश घटनाओं में गिरफ्तार राहुल की मुख्य भूमिका थी.
कैश चोरी व लूट में शामिल बदमाशों के स्मैक लेने का पता चला है. बताया जा रहा है कि शहर में कई घटनाओं को अंजाम देनेवाला कोढ़ा के कुख्यात गिरोह के बदमाश स्मैक पीकर लूट व चोरी को पूरी सहजता से अंजाम देते हैं.
पूछताछ में इसका भी खुलासा किया गया है. स्मैक पीकर नशा करने के पीछे लूट को अंजाम देकर तेजी से भागना बताया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन