महंथ चौक के पास से बाइक की डिक्की से 50 हजार की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2020 1:01 AM
सीतामढ़ी : शहर में बाइक की डिक्की से कैश चोरी का मामला बढ़ता हीं जा रहा है. बुधवार को शहर के महंथ साह चौक के समीप अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये चोरी कर लिया. इस संबंध में सहियारा थाना क्षेत्र के मटियार कला निवासी (वर्तमान में भवदेपुर) […]
सीतामढ़ी : शहर में बाइक की डिक्की से कैश चोरी का मामला बढ़ता हीं जा रहा है. बुधवार को शहर के महंथ साह चौक के समीप अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये चोरी कर लिया.
इस संबंध में सहियारा थाना क्षेत्र के मटियार कला निवासी (वर्तमान में भवदेपुर) तेज नारायण महतो ने थाना पुलिस को एक आवेदन दिया है. कहा है कि इलाहाबाद बैंक से दोपहर तीन बजे के करीब पैसा निकाल कर बाइक के डिक्की में पैसा भरा बैग रखकर भवदेपुर जा रहा था. घरेलू समान खरीदने के लिए महंथ साह चौक के पास एक दुकान के सामने बाइक लगाकर सामान खरीदने के लिए चला गया. वापस आने पर पता चला कि डिक्की तोड़कर बैंग से भरा पैसा गायब हो गया था. बैंग में 50 हजार रुपये के साथ कागजात थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










