एटीएम का पिनकोड जेनरेट नहीं, निकल गये 70 हजार
Updated at : 10 Jan 2020 11:40 PM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : साइबर क्राइम को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. फ्रॉड करने वाले लोग नित्य नये तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाकर खाताधारियों को आर्थिक क्षति पहुंचा रही है. इस क्रम में एक नया मामला काफी चौंकाने वाला है. चंद्रमोहन झा नामक एक खाताधारी के खाता से 70 हजार रुपये […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : साइबर क्राइम को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. फ्रॉड करने वाले लोग नित्य नये तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाकर खाताधारियों को आर्थिक क्षति पहुंचा रही है. इस क्रम में एक नया मामला काफी चौंकाने वाला है.
चंद्रमोहन झा नामक एक खाताधारी के खाता से 70 हजार रुपये एटीएम व फ्लिप कार्ड के माध्यम से निकासी कर ली गयी है. श्री झा के अनुसार उन्होंने अपने एटीएम कार्ड का पिन कोड भी जेनरेट नहीं किया था.
छह माह तक होती रही अवैध निकासी
परिहार थाना क्षेत्र के धरहरवा निवासी चंद्रमोहन झा जो वर्तमान में ज्ञाननगर नाहर चौंक में रहते हैं, ने मेहसौल ओपी पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि साइबर क्राइम के तहत कारगिल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पांच महीनों तक अवैध रूप से बदमाशों ने रुपये की निकासी की.
एटीएम व फ्लिप कार्ड के माध्यम से 70 हजार रुपये की निकासी कर लिया गया. इस संबंध में कहा कि 30 मई से 10 अक्तूबर 19 के बीच साइबर क्राइम के बदमाशों ने उनके खाते से रुपये की निकासी की. 30 मई 19 को 7999 रुपये नेट बैंकिंग से निकासी की. 31 मई को फ्लिप कार्ड से 2000, एक जून को एटीएम कार्ड से दो बार में 20 हजार, नौ सितंबर को एटीएम कार्ड से दो बार में 20 हजार व 10 अक्तूबर 19 को एटीएम कार्ड से 20 हजार रुपये की निकासी कर लिया गया.
श्री झा का कहना है कि बीमार होने के कारण वह 20 मई 19 को पटना व वहां से दिल्ली पत्नी उषा झा के साथ चले गये थे. वापस नवंबर 19 में खाता अपडेट कराने पहुंचे तो अवैध निकासी की जानकारी मिली. तब उन्होंने तत्काल बैंक प्रबंधक को मामले से अवगत कराया.
श्री झा की पत्नी उषा झा का कहना है कि वह नवंबर में ही मेहसौल ओपी पुलिस को आवेदन दी थी, परंतु उन्होंने मामला दर्ज करने से मना कर दिया था. जिसके कारण बैंक प्रबंधक भी आगे की कार्रवाई शुरू करने से मना कर दिये. वह एक माह तक परेशान होने के बाद वरीय अधिकारियों के पास पहुंची, तब मामला दर्ज हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




