स्नान के दौरान पांच डूबे, दो की मौत दो लापता व एक को लोगों ने बचाया

Updated at : 13 Nov 2019 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
स्नान के दौरान पांच डूबे, दो की मौत दो लापता व एक को लोगों ने बचाया

लापता युवकों की तलाश कर रही एसडीआरएफ की टीम मृतकों में बेंगाही निवासी प्रकाश मिश्रा व चोरौत निवासी मो आबिद मीडियाकर्मी के पुत्र समेत दो अभी लापता सीतामढ़ी : जिले के अलग-अलग जगहों पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के क्रम में मंगलवार की सुबह पांच लोग डूब गये. इनमें दो युवकों की मौत हो गयी. वहीं […]

विज्ञापन

लापता युवकों की तलाश कर रही एसडीआरएफ की टीम

मृतकों में बेंगाही निवासी प्रकाश मिश्रा व चोरौत निवासी मो आबिद
मीडियाकर्मी के पुत्र समेत दो अभी लापता
सीतामढ़ी : जिले के अलग-अलग जगहों पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के क्रम में मंगलवार की सुबह पांच लोग डूब गये. इनमें दो युवकों की मौत हो गयी. वहीं दो युवक लापता हैं, जिसकी तलाश को लेकर एसडीआरएफ टीम को लगाया गया है. वहीं गहरे पानी में डूबते एक युवक को मौजूद लोगों ने बचा लिया. हादसा बैरगनिया थाना क्षेत्र के बागमती नदी के पश्चिमी छोर व चोरौत थाना क्षेत्र के बृजागंगा घाट के पास हुई. बैरगनिया ढेंग घाट के पश्चिमी छोर पर सुबह 6.15 बजे स्नान के क्रम में बैरगनिया थाना क्षेत्र के बेंगाही पूनर्वास निवासी उमेश मिश्रा का पुत्र प्रकाश कुमार मिश्रा(28) डूबने लगा.
उसके बचाव में आदमवान निवासी प्रभात खबर के स्थानीय संवाददाता श्रीकृष्ण झा के पुत्र राहुल कुमार झा(25), आदमवान स्थित ननिहाल आये नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा थाना के बेलवा गांव निवासी जटाशंकर मिश्रा के पुत्र दीपक मिश्रा(24) एवं दु:खमोचन मिश्रा के पुत्र सुधांशु कुमार मिश्रा(30) ने छलांग लगा दी. गहरे पानी में चारों डूबने लगा, जिसमें मौजूद कुछ लोगों ने सुधांशु को बचा लिया. इलाज के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है.
गहरे पानी में डूबकर प्रकाश की मौत हो गयी, जिसके शव को नदी के रेल पुल के पाया के पास से बरामद कर लिया गया. वहीं राहुल व दीपक लापता बताये जा रहे हैं, जिसकी बरामदगी को लेकर एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है. हादसे की सूचना पर सदर एसडीओ कुमार गौरव, सदर एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र, सुप्पी बीडीओ राहुल कुमार, सीओ सुधीर कुमार, रीगा सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, बैरगनिया बीडीओ विजय कुमार मिश्र, सीओ अमित कुमार एवं थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा पुलिस बल के साथ पहुंचकर जायजा लिया. घटनास्थल के पास से मृतक व लापता हुए युवकों का पैंट, शर्ट, गमछा, चप्पल व मोबाइल बरामद किया गया है.
सदर एसडीओ अधिकारियों के दल के साथ घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. उधर, चोरौत थाना क्षेत्र के चोरौत उत्तरी पंचायत के स्थानीय वार्ड नंबर-7 निवासी मो मोजिबुल रहमान के 17 वर्षीय पुत्र मो आविद की मौत नदी में डूबने से हो गयी है. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के चोरौत पूर्वी पंचायत के कोकण गांव के बृजागंगा घाट पर लगे मेला में धौंस नदी में स्नान करने के क्रम में हादसा हुआ है. सूचना मिलने पर एएसआइ अजीत कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन