ePaper

प्रतिमा विसर्जन के दौरान झड़प मामले में 11 लोग गिरफ्तार

Updated at : 11 Oct 2019 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन के दौरान झड़प मामले में 11 लोग गिरफ्तार

दंडाधिकारी के प्रतिवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी, 44 नामजद समेत 300 लोगों को किया आरोपित उपद्रवियों की रोड़ेबाजी में घायल हुए थे मुखिया समेत 10 पुलिसकर्मी पुपरी : थाने की पुलिस ने बुधवार की रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान झड़प, रोड़ेबाजी व तोड़फोड़ मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार […]

विज्ञापन

दंडाधिकारी के प्रतिवेदन पर दर्ज

हुई प्राथमिकी, 44 नामजद समेत 300 लोगों को किया आरोपित

उपद्रवियों की रोड़ेबाजी में घायल हुए थे मुखिया समेत 10 पुलिसकर्मी

पुपरी : थाने की पुलिस ने बुधवार की रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान झड़प, रोड़ेबाजी व तोड़फोड़ मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार लोगों में कुसैल गांव निवासी शत्रुध्न महतो, सुनील महतो, पवन महतो, सूर्यपट्टी निवासी सचिन कुमार, रवि कुमार, गाढ़ा निवासी पप्पू कुमार, सीताराम मुखिया, बेदौल निवासी तस्वीर खान, सिंगियाही निवासी रणधीर कुमार, पुपरी बाजार निवासी विक्की कुमार एवं रवि कुमार शामिल है. गुरुवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने इसकी पुष्टि की है. इस संबंध में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी बीडीओ रागनी साहू एवं सीओ कृष्ण कुमार सिंह के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें 44 व्यक्ति को नामजद तथा 200 से 300 अज्ञात व्यक्ति को प्राथमिकी आरोपी बनाया गया है.

मालूम हो की स्टेशन परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान कर्पूरी चौक पर घंटो प्रतिमा को रोककर नृत्य करते यातायात को पूर्णतः बाधित करने के बाद प्रशासन द्वारा जुलुस को आगे बढ़ाने की बात पर उत्पन्न हुए तनाव को लेकर पथराव व लाठीचार्ज से अफरातफरी मच गयी. रोड़ेबाजी में मुखिया रामाशंकर साह समेत 10 पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. उपद्रवियों ने एसडीपीओ, थाना व एसडीआरएफ की गाड़ियों के शीशा तोड़ दिया.

प्राथमिकी में जुलुस के लिए प्राप्त किये गये अनुज्ञप्ति का उल्लंघन को लेकर पूजा समिति के सदस्य राजवंशी शिवहरे, राकेश कुमार गौरव, रणधीर चौधरी, शत्रुधन ठाकुर, रामबाबू पासवान, हरि ठाकुर, समीर ठाकुर, मनोज पासवान, मनोज शर्मा, सूरज कुमार, रवि कुमार, संतोष साह, मुकेश शिवहरे, बलिराम शर्मा, किशन कांस्यकार, विष्णु कुमार बाजोरिया, रौशन शिवहरे, संजय कुमार के साथ परसौनी के जितेंद्र कुमार, सूर्यपट्टी के उमेश राय, रवींद्र पटेल, रामनगर बेदौल के अंकित चौधरी, अनरजीत राय, रंजीत राय, राजेश राय, दिलीप राय, मधुबनी के बुलन पासवान, जैतपुर के रंजीत मुखिया, सूरज मुखिया, राजेंद्र मुखिया, पुपरी के रिंकू को नामजद आरोपी तथा 200 से 300 अज्ञात लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन