23 को डीजीपी जिले में करेंगे सीधा संवाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2019 1:01 AM
सीतामढ़ी : आगामी 23 सितंबर को पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डा के मैदान में सुबह 10 बजे से जिले के सामाजिक सरोकार रखने वाले व्यक्तियों से विमर्श व संबोधन का कार्यक्रम निर्धारित है. जिसमें डीजीपी सीधा संवाद करेंगे. इसको लेकर डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर सूचना […]
सीतामढ़ी : आगामी 23 सितंबर को पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डा के मैदान में सुबह 10 बजे से जिले के सामाजिक सरोकार रखने वाले व्यक्तियों से विमर्श व संबोधन का कार्यक्रम निर्धारित है. जिसमें डीजीपी सीधा संवाद करेंगे.
इसको लेकर डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर सूचना देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. अधिकारियों को बताया गया है कि आसन्न पर्व-त्योहार को लेकर आपसी भाईचारा, सामाजिक व सांप्रदायिक सौहार्द व आपसी विश्वास को बढ़ाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित है.
डीएम ने अधिकारियों को कार्यक्रम में सभी जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, नगर परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी पंचायत समिति सदस्य, सभी मुखिया, सरपंच, पैक्स अध्यक्ष, प्रखंड स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, थाना व प्रखंड स्तर पर शांति समिति के सभी सदस्य, जन वितरण प्रणाली के विक्रेता, चौकीदार, दफादार, प्रशासन, पुलिस के सहयोगी ग्रुप के सदस्य व साइबर सेनानी ग्रुप के सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










