चोर बता कर दो के साथ मारपीट, आरोपित धराया

बाजपट्टी : मुजफ्फरपुर जिला के कटरा थाना क्षेत्र निवासी चंदन कुमार ने सोमवार को उसके साथ हुए मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मदारीपुर निवासी अखिलेश कुमार सहित 10 को नामजद व दो दर्जन से अधिक अज्ञात को आरोपित बनाया है. प्राथमिकी में बताया है कि, उसके बहनोई रामा शंकर […]
बाजपट्टी : मुजफ्फरपुर जिला के कटरा थाना क्षेत्र निवासी चंदन कुमार ने सोमवार को उसके साथ हुए मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मदारीपुर निवासी अखिलेश कुमार सहित 10 को नामजद व दो दर्जन से अधिक अज्ञात को आरोपित बनाया है.
प्राथमिकी में बताया है कि, उसके बहनोई रामा शंकर साह ने आरोपित को वर्ष 2018 में अपनी पिकअप वैन बेची थी, जिसके बाद से ही वह लगातार गाड़ी को अपने नाम पर ट्रांसफर करने का दबाव डाल रहा था. इस बीच सोमवार को पाड़ित व उसका बहनोई आरोपित के घर पहुंच, गाड़ी ट्रांसफर का काम खुद करने की बात कही.
आरोपित की सहमति के बाद जब वें गाड़ी लेकर निकलने लगे तो, मदारीपुर चौक पर उक्त आरोपी व दर्जनों अज्ञात लोग उसे चोर बताकर उसके साथ मारपीट की. त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, दारोगा एजाज खान व सअनि राजनाथ राय ने पुलिस बल के साथ उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




